चीन में आग लगने से 7 मरे
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक यह हादसा हुनान प्रांत के चालिंग काउंटी में हुआ। इस हादसे में छह लोग घायल भी हुए हैं।
एक अधिकारी ने बताया कि इमारत की पहली और दूसरी मंजिल पर आग लगी। आग पर दो घंटों की मेहनत के बाद काबू पाया जा सका। इस हादसे की जांच आरंभ हो गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications