वाजपेयी के 86वें जन्मदिवस पर होगा भजन संध्या का आयोजन
मंडी हाउस स्थित फिक्की सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता उपस्थित रहेंगे, जिनमें पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष नितिन गडकरी, जनता दल (युनाइटेड) के अध्यक्ष शरद यादव, लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज, राज्यसभा में विपक्ष के नेता अरुण जेटली, भाजपा के पूर्व अध्यक्ष राजनाथ सिंह, समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव, शिवसेना के सांसद मनोहर जोशी, सपा महासचिव अमर सिंह, बीजू जनता दल (बीजद) के नेता बी.जे. पांडा तथा हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला हैं।
कार्यक्रम के आयोजक व पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने बताया कि वाजपेयी के निवास स्थान पर इस अवसर पर कोई कार्यक्रम नहीं रखा गया है, केवल सेवाभाव वाले कार्यक्रम विभिन्न स्थानों पर आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि वाजपेयी का जन्मदिवस 25 दिसम्बर 'राष्ट्र सुरक्षा संकल्प दिवस' के रूप में मनाया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications