प्रधानमंत्री ने मुस्लिम सांसदों से की मुलाकात
मुलाकात के बाद आधिकारिक सूत्रों ने कहा, "आरक्षण के मुद्दे पर सहमति बनाने के लिए काम करना आवश्यक है। यदि इस पर कोई सहमति बन पाती है तो इसका स्वरूप कर्नाटक की तर्ज पर होगा।"
मुस्लिम लीग के सांसद ई.टी.मोहम्मद बशीर के अनुसार कर्नाटक में अधिकांश मुसलमानों को अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) में विभिन्न श्रेणियों के तहत आरक्षण के दायरे में ले लिया गया है।
ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री और मुस्लिम सांसदों के बीच यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है, जब रंगनाथ मिश्रा आयोग की रिपोर्ट पिछले सप्ताह संसद में पेश की गई। रिपोर्ट में दलित मुस्लिमों और ईसाइयों को अनुसूचित जाति की श्रेणी में आरक्षण देने की सिफारिश की गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications