गटर में गिरे बच्चे की मौत
मुंबई, 23 दिसम्बर (आईएएनएस)। मुंबई के उपनगरीय इलाके मानखुर्द में मंगलवार दोपहर से लापता एक पांच वर्षीय बच्चे का शव गटर से बरामद किया गया। पुलिस ने एक दल को घटनास्थल पर भेजा है।
इलाके के समाजवादी पार्टी के नेता अकील खान ने बताया कि उपनगर के इंद्रानगर इलाके से लापता बच्चे की काफी खोज की गई।
एक व्यक्ति को एक खुले गटर में बच्चे का हाथ दिखाई दिया। स्थानीय लोगों की मदद से बच्चे को गटर से बाहर निकाला गया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
ट्राम्बे पुलिस ने देर मंगलवार कहा कि घटनास्थल पर एक पुलिस दल भेजा गया है।
पिछले दो दिनों में मानखुर्द इलाके में गटर में गिरकर दो बच्चों की मौत हो चुकी है। रविवार को अयूब नामक एक तीन वर्षीय बच्चे की 20 फीट गहरे गटर में गिरकर मौत हो गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications