झारखण्ड में पूर्व नक्सली नेता को मिली जीत
झारखण्ड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के टिकट पर तोरपा से चुनाव लड़ने वाले पोलुश सूरीन ने विधानसभा चुनाव में सफलता अर्जित की है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार कोचे मुंडा को 16,000 से अधिक मतों से पराजित किया।
सूरीन के अलावा किसी भी नक्सली नेता को इस चुनाव में जीत नसीब नहीं हो सकी।
ज्ञात हो कि झामुमो ने इस चुनाव में चार तथा राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और ऑल झारखण्ड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) ने एक-एक पूर्व नक्सली को टिकट दिया था।
झामुमो ने मसीह चरण को खूंटी, पोलुश सूरीन को तोरपा, सतीश कुमार को डाल्टेनगंज और युगल पाल को विश्रामपुर से टिकट दिया था जबकि आजसू ने कुलदीप गंजू को सिमरिया से और राजद ने रंजन यादव को पांकी विधानसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया था। इन सभी छह उम्मीदवारों पर हत्या और पुलिस पर हमला करने जैसे कई गंभीर आरोप हैं।
चरण, पोलुश और युगल पाल जेल में बंद हैं और उन्होंने वहीं से चुनाव लड़ा जबकि कुमार, गंजू और यादव जमानत पर जेल से बाहर रहते हुए चुनाव लड़ा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications