पत्नी की हत्यारे भारतीय मूल के व्यक्ति को 18 साल की सजा

दो बच्चियों के पिता 48 वर्षीय ठाकेर रमनलाल ने 13 फरवरी को लंदन के दक्षिण में स्थित एक कपड़े की दुकान पर पत्नी वर्षा चंपकलाल के गले और पीठ पर चार बार हमला कर हत्या कर दी।

अभियोजन पक्ष के वकील ने अदालत से कहा, " शादी के बीस वर्षो तक अपने पति की मारपीट, गाली गलौच, बेवजह का नियंत्रण और यातना सहने के बाद वर्षा ने अपनी दो बेटियों के साथ अलग जिंदगी शुरू करने की इच्छा जाहिर की थी।"

गौरतलब है कि हत्या से छह महीने पहले रमनलाल ने पत्नी को मारने के लिए हथौड़ा लेकर दौड़ा था जिसके बाद पुलिस ने रमनलाल को मारपीट नहीं करने संबंधी निर्देश जारी किया था।

उस वक्त चंपकलाल ने कहा था कि मारपीट नही करने संबंधी आदेश के बिना मेरी और दोनों पुत्रियों की जान को खतरा है। हमें यकीन है कि हमारी और उसकी अगली भिडंत में हमारी मृत्यु निश्चित है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+