कोड़ा सरकार में मंत्री रहे 7 नेता चुनाव हारे
चुनाव हारने वाले इन पूर्व मंत्रियों में राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुधीर महतो और स्टीफन मरांडी भी शामिल हैं।
महतो इचागढ़ विधानसभा सीट से झारखण्ड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के उम्मीदवार थे। उन्हें झारखण्ड विकास पार्टी (प्रजातांत्रिक) के उम्मीदवार अरविंद कुमार सिंह ने पराजित किया। मरांडी ने दुमका विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा। उन्हें झामुमो अध्यक्ष शिबु सोरेन के बेटे हेमंत सोरेन ने पराजित किया।
चुनाव हारने वाले पूर्व मंत्रियों में कमलेश सिंह, भानुप्रताप साही, अपर्णसेन गुप्ता, दुलाल भुईयां और जोबा मांझी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications