वायु सेना में शामिल होंगे 150 से अधिक सुखोई : नाइक
पूर्वोत्तर भारत में सुविधाओं और वायु शक्ति की संभावनाओं की स्थिति का जायजा लेने पहुंचे नाइक ने पत्रकारों से कहा, "हम जल्द ही 150 से अधिक सुखोई विमान हासिल कर लेंगे। इसके अलावा हम अपने बेड़े में 80 मिडियम लिफ्ट हेलीकॉप्टर, पांचवीं पीढ़ी के रूसी लड़ाकू विमान और राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री जैसी अतिविशिष्ठ हस्तियों के उपयोग के लिए विशेष हेलीकॉप्टर शामिल करेंगे। "
नाइक ने कहा कि पड़ोसी देशों की ओर से हमले का कोई खतरा नहीं होने के बावजूद भारतीय वायु सेना अपनी क्षमता में लगातार वृद्धि कर रही है। वायु सेना प्रमुख ने कहा कि देश को मौजूदा हालात में मिडियम मल्टी रोल काम्बैट एयरक्राफ्ट (एमएमआरसीए) की जरूरत है और इसके लिए कम से कम 126 विमानों का परीक्षण और जांच चल रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications