बसपा विधायक के पुत्र ने बार प्रबंधक पर गोली चलाई, मामला दर्ज (लीड-1)

शुरुआत में इस खबर का खंडन करने वाले अतिरिक्त उपायुक्त (दक्षिणपूर्व) विरेंद्र सिंह ने बताया, "बसपा विधायक चंद्र बीर सिंह के पुत्र विवेक सिंह ने मोचा बार में प्रबंधक पर गोली चलाई। गोली निशाने पर नहीं लगी। इसके बाद विवेक वहां से फरार हो गया।"

मोचा बार दिल्ली के व्यस्त इलाके नेहरू प्लेस के व्यावसायिक क्षेत्र में स्थित है। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि विवेक के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस को उसे जल्द गिरफ्तार कर लिए जाने की उम्मीद है।

पुलिस ने बताया कि विवेक मंगलवार रात को अपनी बहन और उसकी दो सहेलियों के साथ रात का खाना खाने मोचा बार में आया था। इसी दौरान विवेक की बहन का पर्स कहीं गुम हो गया। वह बुधवार सुबह 11.45 बजे विवेक और उसकी पत्नी के साथ अपने पर्स की जानकारी लेने के लिए बार में पहुंची थी।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, "विवेक और उसकी पत्नी कार में बैठे थे जबकि उसकी बहन अपने पर्स के बारे में पूछताछ के लिए बार के अंदर गई थी। विवेक की बहन की बार प्रबंधक के साथ कहा-सुनी हुई। प्रबंधक बार-बार कह रहा था कि उसे पर्स की कोई जानकारी नहीं है। विवेक की बहन बाहर आई और अपने भाई को इस संबंध में बताया। इसके बाद विवेक, उसकी पत्नी और उसकी बहन एक बार फिर बार के अंदर गए और प्रबंधक से भिड़ गए। इसी दौरान विवेक ने अपनी पिस्तौल निकाली और प्रबंधक पर गोली चला दी। घटना के बाद विवेक अपनी पत्नी और बहन को वहीं छोड़कर भाग गया।"

पुलिस ने पूछताछ के लिए विवेक की पत्नी और बहन को हिरासत में ले लिया है। शुरुआत में दोनों पुलिस के साथ पूछताछ में मदद नहीं कर रही थीं। उन्होंने बताया कि वह विवेक को जानती भी नहीं। पुलिस ने बताया कि विवेक की पिस्तौल की खोज जारी है। इस संबंध में मोचा बार के किसी कर्मचारी ने बयान नहीं दिया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+