पश्चिम बंगाल में नक्सलियों ने की 2 लोगों की हत्या
एक अधिकारी ने बताया कि पश्चिमी मिदनापुर के पिराकाता में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के सर्मथक सधन महतो की संदिग्ध नक्सलियों ने गोली मारकर हत्या कर दी।
नक्सलियों ने दूसरे व्यक्ति हबुल पात्रा की जिले के लालगढ़ इलाके में हत्या कर दी थी। नक्सलियों ने घटना की जिम्मेदारी लेते हुए एक पर्चा छोड़ा था।
नक्सलियों ने कहा है कि उन्होंने पात्रा की हत्या इसलिए की क्योंकि वह पुलिस का मुखबीर था। नक्सलियों ने महतो और पात्रा का मंगलवार रात उनके घर से अपहरण कर लिया गया था। दोनों के शव बुधवार सुबह बरादम किए गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications