मुंबई में गटर में गिरने से एक और बच्चे की मौत (लीड-1)

घटना पर नजर रखे हुए समाजवादी पार्टी के सदस्य नसीम सिद्दीकी ने बताया कि मंगलवार की दोपहर उपनगर के इंदिरा जनता नगर इलाके से गायब हुए बच्चे शाहनवाज शाह को खोजने वाले दल के एक सदस्य को एक खुले गटर में बच्चे का हाथ दिखाई दिया था। स्थानीय लोगों की मदद से बच्चे को गटर से बाहर निकाला गया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि मानखुर्द पुलिस ने बुधवार को बच्चे का शव जांच के लिए भेज दिया था और अब जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

सिद्दीकी ने कहा कि पिछले कुछ महीनों से पुराने गटरों की मरम्मत के लिए कई गटरों के ढक्कन हटा दिए गए हैं। यह मानखुर्द इलाके में पिछले दो दिनों में बच्चे के गटर में गिरने की दूसरी घटना है।

रविवार को अयूब सलाम नामक एक तीन वर्षीय बच्चे की 20 फीट गहरे गटर में गिरकर मौत हो गई थी और अब तक उसका शव नहीं मिल सका है। चूंकि यह प्रमुख गटर था इसलिए ऐसा माना जा रहा है कि अयूब का शव बहकर अरब सागर में पहुंच गया होगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+