उड़ीसा में नक्सलियों ने 3 स्कूल भवनों को उड़ाया
एक पुलिस अधिकारी सुदर्शन सेठी ने बताया, "नक्सलियों ने तीन इमारतों को उड़ा दिया। उन्होंने पहला विस्फोट साना बलीजोरा गांव में मंगलवार रात किया जबकि अन्य दो विस्फोट माहुपाडा और झारबेडा में बुधवार सुबह लगभग 10 बजे किया।"
पुलिस के अनुसार इन घटनाओं को अंजाम देने में लगभग 50 हथियारबंद नक्सली शामिल थे। अर्धसैनिक बलों द्वारा चुनाव के दौरान इन स्कूलों को प्रयोग में लाए जाने के कारण नक्सली इन स्कूलों को नियमित रूप से अपना निशाना बना रहे हैं।
उधर, रलहतौर पंचायत के अंतर्गत आने वाले पांच गावों के लोगों ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है और ग्रामीणों ने बलांग पुलिस थाने में शरण ले लिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications