हिमाचल में क्रिसमस पर बर्फबारी से महरूम रह सकते हैं सैलानी
सैलानियों के पसंददीदा स्थलों में शिमला, नरकंडा, कसौली, मनाली, डलहौजी और चांबा में अब तक औसत से अधिक तापमान रिकार्ड किए गए हैं और केवल उच्च चोटियों पर ही बर्फबारी हुई है।
मौसम कार्यालय ने ऐसी भविष्यवाणी की है कि पूरे इलाके में इस हफ्ते धूप खिले रहेंगे।
राज्य मौसम कार्यालय के निदेशक मनमोहन सिंह ने आईएएनएस को बताया, "पूरे राज्य में पिछले कुछ दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान औसत से अधिक रहा हैं। यद्यपि, क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ के पहुंचने की संभावना नहीं दिख रही है। ऐसे में अगले कुछ दिनों के दौरान बर्फबारी या बारिस की कोई संभावना नहीं है। "
बुधवार को शिमला का न्यूनतम तापमाप 2.9 डिग्री सेल्सियस था जो सामान्य से अधिक था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications