मेट्रो में 3,000 यात्रियों पर जुर्माना
डीएमआरसी के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया, "नियमों को तोड़ने पर जुर्माने की शुरुआत पिछले साल नवंबर में की गई थी। तब से लेकर अबतक लगभग 3,000 यात्रियों पर जुर्माना लगाया गया है और 6 लाख रुपये से अधिक की वसूली की गई है।"
मेट्रो अधिकारी के अनुसार औसतन रोजाना लगभग 250 लोग नियमों को तोड़ने पर जुर्माने का सामना करते हैं। डीएमआरसी का कहना है कि मेट्रो के नेटवर्क में वृद्धि के साथ ही यात्रियों से वह हर समय परिसर को साफ रखने और स्वच्छता बनाए रखने का आग्रह करती है।
दिल्ली मेट्रो ने दंड लगाने वाले अधिकारियों और स्टेशन प्रबंधकों को सोमवार को पहचान पत्र वितरित किए। दिल्ली मेट्रो में प्रतिदिन लगभग 900,000 यात्री यात्रा करते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications