शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 539 अंक उछला (राउंडअप)

इससे पहले बुधवार सुबह बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' 31.96 अंकों की वृद्धि के साथ 16,723.96 पर खुला। करोबार के दौरान सेंसेक्स ने 17252.09 के उच्चतम और 16,723.96 के न्यूनतम स्तर को छुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' 4.20 अंकों की वृद्धि के साथ 4,990.05 पर खुला। निफ्टी ने 5150.60 के ऊपरी और 4990.05 के निचले स्तर तक कारोबार किया।

कारोबार के दौरान बीएसई के मिडकैप सूचकांक में 102.21 अंकों की वृद्धि हुई और यह 6,593.67 पर बंद हुआ। स्मॉलकैप सूचकांक 120.02 अंक उछलकर 8072.09 पर बंद हुआ।

बीएसई में कारोबार के दौरान सभी सेक्टरों में तेजी का रुख देखा गया। धातु सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा 4.05 फीसदी की तेजी दर्ज की गई। तेल एवं गैस सेक्टर में 3.43 फीसदी, बिजली सेक्टर में 3.37 फीसदी, पूंजीगत वस्तु सेक्टर में 2.99 फीसदी, सूचना प्रौद्योगिकी सेक्टर में 2.95 फीसदी, रियल्टी सेक्टर में 2.79 फीसदी, बैंकिंग सेक्टर में 2.64 फीसदी, प्रौद्योगिकी सेक्टर में 2.47 फीसदी, सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों से संबंध सेक्टर में 2.36 फीसदी, दैनिक उपयोग की उपभोक्ता वस्तु (एफएमसीजी) सेक्टर में 1.91 फीसदी, ऑटो सेक्टर में 1.84 फीसदी, स्वास्थ्य सेक्टर में 0.84 फीसदी और टिकाऊ उपभोक्ता वस्तु सेक्टर में 0.79 फीसदी की तेजी दर्ज की गई।

बीएसई में कारोबार का रुख सकारात्मक था। 1907 कंपनियों के शेयर मूल्यों में तेजी जबकि 924 कंपनियों के शेजर मूल्यों में गिरावट दर्ज किया गया। 91 कंपनियों के शेयर मूल्यों में कोई बदलाव नहीं आया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+