यूरोप में कड़ाके की ठंड, 90 की मौत

लंदन, 23 दिसम्बर (आईएएनएस)। पूरा यूरोप इस समय कड़ाके की ठंड की चपेट में है। इसके चलते अब तक यहां कम से कम 90 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि रेल, सड़क व हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

यूरोप भर में बर्फीले तूफानों की वजह से 90 लोगों की मौत हो चुकी है। अकेले पोलैंड में ही मंगलवार को ठंड के कारण 10 लोगों की मौत हो गई, मरने वालों में ज्यादातर बेघर लोग शामिल थे। वहां का तापमान शून्य से 20 डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला गया। उस पर बड़ी तादाद में उड़ाने रद्द हो जाने के कारण लोगों की मुसीबते बढ़ गईं।

हाड़ कंपा देने वाली सर्दी की वजह से लोगों की क्रिसमस की छुट्टियों पर जाने की योजनाएं खटाई में पड़ गई हैं। बर्फ से ढकी सड़कों पर जाम लगने, रेलगाड़ियों में विलंब से राहगीरों की मुश्किले बढ़ गई हैं।

सोमवार को हुए भारी हिमपात के बाद कई घंटे तक ब्रिटेन के दूसरे प्रमुख व्यापारिक हवाई अड्डे लंदन गैटविक के कई घंटों तक बंद रहने के बाद मंगलवार को ब्रिटिश एयरवेज ने अपनी कुछ उड़ानें रद्द कर दी थीं।

यूरोप के तीसरे व्यस्ततम हवाई अड्डे फ्रैंकफर्ट में रनवे पर बर्फ जमा हो जाने के बाद करीब चार घंटे तक बंद रहा। इस दौरान वहां पर 8,000 लोग फंसे रहे।

बर्लिन में जमा देने वाली बारिश के चलते प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा तीजेल करीब एक घंटे तक बंद रहा। लंदन का ल्यूटन हवाईअड्डा भी रातभर बंद रहा।

भारी हिमपात के बाद इटली में मिलान का मैल्पेन्सा हवाईअड्डा सुबह से ही बंद हो गया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+