बोकारो में पूरे दिन टीवी से चिपके रहे 'गुरुजी'

रांची, 23 दिसम्बर (आईएएनएस)। झारखण्ड में 'किंगमेकर' की भूमिका में उभरकर सामने आए झारखण्ड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के प्रमुख शिबू सोरेन बुधवार को मतगणना के दौरान नतीजे जानने के लिए पूरे दिन बोकारो में टेलीविजन के सामने बैठे रहे।

सोरेने टीवी देखने में कुछ इस कदर मशगूल थे कि वह अपनी पार्टी के अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद मीडिया से मुखातिब नहीं हुए। उनकी पार्टी के एक कार्यकर्ता ने आईएएनएस से कहा, "गुरुजी (सोरेन) परिणामों के घोषित हो जाने के बाद ही टिप्पणी करेंगे।"

सोरने के पुत्र हेमंत सोरेन ने तो दिन में अपना मोबाइल फोन ही बंद कर लिया था। वह दुमका विधानसभा क्षेत्र में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से पिछड़ रहे थे। सोरेन के दिवंगत पुत्र दुर्गा की पत्नी सीता सोरेन जामा विधानसभा सीट से चुनाव जीत गईं हैं।

राज्य में त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति में कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गठबंधन दोनों की नजरें झामुमो पर ही हैं। रांची में झामुमो कार्यकर्ताओं में उल्लास देखा गया।

अब तक प्राप्त रुझानों/नतीजों के अनुसार कांग्रेस और भाजपा गठबंधन में कांटे की टक्कर मालूम पड़ती है। कांग्रेस गठबंधन को 24 और भाजपा गठबंधन को 23 सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं। इसके अलावा झामुमो के खाते में 15 सीटें जाने के आसार हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+