बिहार में नक्सलियों ने 6 वाहन फूंके
पुलिस के अनुसार भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी-माओवादी के करीब 50-60 नक्सली बडीहा ग्राम में धावा बोलकर सड़क निर्माण में लगी एफ एण्डपी निजी कंपनी के छह वाहनों में आग लगा दी। पुलिस ने बताया कि इस गांव में सड़क निर्माण में लगी कंपनी का बेस कैंप था।
इधर, रोहतास के पुलिस अधीक्षक विकास वैभव ने बुधवार को बताया,"जले वाहनों में जेवीसी मशीन गाड़ी, रोड रोलर समेत छह वाहन शमिल हैं।"
किसी प्रकार की जबरन वसूली की मांग से इंकार करते हुए उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामले की छानबीन प्रारंभ कर दी है तथा नक्सलियों के खिलाफ छापामारी अभियान तेज कर दिया गया है। उन्होंने इस घटना को नक्सलियों की हताशा का परिणाम बताया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications