निर्यात क्षेत्र की रियायतें हो सकती हैं समाप्त
खुल्लर ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, "कुछ सेक्टरों में सुधार हुआ है और नवंबर में इनका प्रदर्शन अच्छा रहा। मैं सोचता हूं कि हमें कुछ सेक्टरों को दी गई सब्सिडी को वापस लेने पर विचार करना चाहिए।"
वाणिज्य सचिव का यह भी मानना था कि सरकार को निर्यातकों और अन्य सेक्टरों को सब्सिडी नहीं मुहैया करवाना चाहिए क्योंकि इसे लंबे समय तक जारी नहीं रखा जा सकता।
उन्होंने कहा, "यदि आप जारी नहीं रख सकते तो सब्सिडी या प्रोत्साहन मत दीजिए।"
नवंबर में निर्यात में पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 18.2 फीसदी की वृद्धि देखी गई।
यद्यपि, अप्रैल से नवंबर के बीच देश का कुल निर्यात 104.2 अरब डॉलर रहा जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में यह 134.2 अरब डॉलर था। इस तरह निर्यात में 22.3 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications