राहुल ने किया स्वास्थ्य बीमा योजना का शुभारंभ

लखनऊ, 23 दिसम्बर (आईएएनएस)। कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी के दो दिवसीय दौरे के अंतिम दिन बुधवार को लोगों की समस्याएं सुनीं और एक अस्पताल में स्वास्थ्य बीमा योजना का शुभारंभ किया।

कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक अमेठी स्थित मुंशीगंज अतिथि गृह में राहुल ने सुबह कुछ स्थानीय कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के लोगों से मिलकर उनकी परेशानियां सुनीं। करीब एक घंटे बाद वह अमेठी के संजय गांधी अस्पताल के लिए निकले और वहां गरीबों के लिए राजीव गांधी स्वास्थ्य बीमा योजना का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल लिया।

यहां से वह स्थानीय कांग्रेस नेता अल्लू मियां के घर पहुंचे और वहां उन्होंने शोक संतृप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की। पिछले दिनों अल्लू मियां की माता का देहांत हो गया था। राहुल फिर यहां से जायस के लिए निकले। बताया जा रहा है कि जायस के रास्ते वह फुर्सतगंज हवाई अड्डे पहुंचकर वापस दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

इससे पहले मंगलवार को राहुल अलग-अलग गांवों का दौरा कर लोगों से मिले और केंद्र की योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। इसके अलावा उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से साथ बैठकर उनकी प्रगति का जायजा भी लिया।

अमेठी दौरे पर आए कांग्रेस महासिचव के एजेंडे में इस बार क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनने और क्षेत्र का दौरा करने के साथ-साथ विधान परिषद के चुनाव भी शामिल थे।

मुंशीगंज अतिथि गृह में मंगलवार को राहुल गांधी ने रायबरेली और सुल्तानपुर जिल के कांग्रेस नेताओं व पंचायत प्रतिनिधियों से करीब डेढ़ घंटे तक अलग-अलग मुलाकात कर पार्टी के विधान परिषद उम्मीदवारों को जिताने के लिए एकजुट होने को कहा। इस दौरान दोनों विधान परिषद प्रत्याशी भी मौजूद थे।

सूत्रों के मुताबिक राहुल ने इस दौरान अपने संबोधन में कहा कि इस बार "हमें रनर अप नहीं, विनर बनना है।" उन्होंने कार्यकर्ताओं का हौंसला बढ़ाते हुए कहा कि धनबल और बाहुबल से डरने की जरूरत नहीं है। राहुल के कार्यक्रमों से मीडिया को दूर रखा जा रहा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+