कोसल राज्य की मांग को लेकर उड़ीसा में रैली
कोसल क्रांति दल के कार्यकर्ता विधानसभा भवन के निकट जमा हुए और उन्होंने भुवनेश्वर के महत्वपूर्ण मार्ग पर जुलूस निकाला। कार्यकर्ता ने पोस्टर और बैनर थाम रखे थे।
पुलिस अधिकारी उत्कल केसरी दास ने आईएएनएस को बताया,"1,000 से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया।"
कोसल क्रांति दल के प्रमुख प्रमोद मिश्र ने कहा,"हमारी अलग कोसली भाषा है। हमारी संस्कृति और परंपरा अलग है। हमारे क्षेत्रों में विशाल खनिज और वन संपदा होने के बावजूद भारत के सबसे गरीब क्षेत्रों में गिने जाते हैं।"
उन्होंने कहा,"केवल पृथक कोसल राज्य ही हमारे लोगों की दशा सुधार सकता है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications