कंधमाल मामले में अदालत ने 6 को सजा सुनाई
सरकारी वकील पी.के.पात्रा ने कहा, "कंधमाल में हुए दंगों के मामले में छह लोगों को दोषी करार दिया गया। प्रत्येक को तीन साल कैद की सजा सुनाई गई है।"
उन्होंने कहा, "ये लोग पिछले साल 25 अगस्त को कंधमाल में कुरु पातिया गांव के निवासी दुर्योधन दिगल के घर को जलाने के मामले में आरोपी थे।"
त्वरित न्यायालय के न्यायधीश चितरंजन दास ने सभी दोषियों को सजा सुनाई।
उल्लेखनीय है कि बीते साल विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) के नेता स्वामी लक्ष्मणानंद सरस्वती और उनके चार सहयोगियों की हत्या के बाद कंधमाल में सांप्रदायिक दंगे भड़के थे और इसमें कई लोगों की जान चली गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications