स्कूलों, कॉलेजों के बाहर खुलेंगे एलएमपीसीयू के मोबाइल बूथ
एलएमपीसीयू के महाप्रबंधक एल. के. प्रसाद ने बुधवार को यहां संवाददाताओं को बताया, "मोबाइल बूथ शुरू करने के पीछे हमारा मकसद स्कूल और कॉलेज जाने वाले बच्चों को दूध से बने स्वास्थ्यवर्धक उत्पादों की तरफ आकर्षित करना है।"
उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है कि वह इस परियोजना के जरिए पोषक तत्व विहीन पेय पदार्थो और जंकफूड के पीछे भागने वाले बच्चों में स्वस्थवर्धक उत्पादों की आदत डालें। बच्चों को इस मोबाइल बूथ में दूध से बने मक्खन, दही, पेड़ा, आइसक्रीम जैसे अन्य उत्पाद मिलेंगे।
प्रसाद के मुताबिक जनवरी से मोबाइल बूथों की शुरुआत की जाएगी। अभी परियोजना की शुरुआत में मोबाइल बूथ केवल लखनऊ के स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों के बाहर लगाए जाएंगे। बाद में यह परियोजना राज्य के दूसरे जिलों में भी शुरू की जाएगी।
अधिकारियों के अनुसार यह मोबाइल बूथ सूबह के समय स्कूलों, शैक्षणिक संस्थानों के बाहर लगाए जाएंगे और शाम को भीड़भाड़ वाले स्थलों, बजारों, शॉपिंग मॉल के बाहर लगाए जाएंगे।
उल्लेखनीय है कि राजधानी लखनऊ में एलएमपीसीयू पराग ब्राण्ड के नाम से करीब डेढ़ लाख लीटर दूध प्रतिदिन बेचता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications