झारखण्ड के नतीजों से कांग्रेस असंतुष्ट
पार्टी प्रवक्ता शकील अहमद ने आईएएनएस से कहा, "हमने अपनी स्थिति में सुधार किया है लेकिन हम ज्यादा सीटें मिलने की उम्मीद कर रहे थे। अब तक के नतीजे उम्मीदों से कम रहे हैं।"
कांग्रेस ने झारखण्ड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक) के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। अहमद ने कहा कि पार्टी को 81 सीटों में से 30 पर जीत हासिल करने की उम्मीद थी। अब तक रुझानों/नतीजों के अनुसार कांग्रेस गठबंधन को राज्य में 25 सीटें मिल रही हैं।
अहमद ने कहा कि कांग्रेस इस बात से खुश है कि राज्य की जनता ने सांप्रदायिक ताकतों को खारिज कर दिया। झारखण्ड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) से समर्थन लेने के सवाल पर उन्होंने कहा कि पूरे नतीजे आ जाने के बाद पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व प्रदेश इकाई से परामर्श करके इस बारे में कोई फैसला लेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications