मेक्सिको में 37 ममी मिलीं
मेक्सिको सिटी , 23 दिसम्बर (आईएएनएस)। मेक्सिको सिटी के जेकेटेकास में एक चर्च में जारी मरम्मत कार्य के दौरान 37 ममी और 1575 की कई भाषाओं में लिखी बाइबल मिली है।
समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार जेकेटेकास राज्य की सरकार ने मंगलवार को बताया कि सेंटो डोमिंगो नामक चर्च के तहखाने से ये ममी बरामद की गई हैं।
ये बाइबिल हिब्रू, लैटिन, ग्रीक, जैसी कई भाषाओं में लिखी है और सरकार के मुताबिक इस तरह की मात्र 100 प्रतियां ही दुनिया में उपलब्ध हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications