राष्ट्रीय आतंकवाद निरोधक केंद्र के गठन के इच्छुक हैं चिदंबरम

चिदंबरम ने कहा, "जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है, इसका मकसद आतंकवाद का खात्मा करना होगा। वर्तमान में इस तरह का कोई भी संगठन नहीं है, जबकि इसकी स्थापना की जरूरत है। मुझे बताया गया है कि अमेरिका 9/11 की घटना के बाद 36 महीने के अंदर ऐसा कर पाया था।"

उन्होंने कहा, "भारत 36 महीने इंतजार नहीं कर सकता। भारत को अभी यह निर्णय लेना होगा और वर्ष 2010 के अंत तक इसे स्थापित करने में सफलता हासिल करनी होगी।"

वह यहां एक समारोह में बोल रहे थे। गृह मंत्री ने राज्य सरकारों से और अधिक पुरुष व महिला पुलिसकर्मियों की भर्ती करने को कहा।

उन्होंने कहा, "मेरे अनुमान के मुताबिक सभी रिक्त पद भरने के लिए राज्यों को इस साल और अगले दो वर्षो में 400,000 से ज्यादा कांस्टेबल नियुक्त करने होंगे।"

वह यह भी चाहते हैं कि सभी जिलों में 24 घंटे काम करने वाले पुलिस नियंत्रण कक्ष स्थापित किए जाएं।

चिदंबरम ने कहा कि केंद्र सरकार ने 'नेशनल इंटेलीजेंस ग्रिड' (नेटग्रिड) स्थापित करने का निर्णय लिया है।

उन्होंने कहा, "नेटग्रिड के तहत खुफिया और प्रवर्तन एजेंसियों से बिना किसी बाधा के त्वरित गति से इच्छित जानकारी प्राप्त करने के लिए डेटाबेस के 21 सेट्स का नेटवर्क स्थापित किया जाएगा।" यह परियोजना 18 से 24 महीने में पूरी हो जाएगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+