प्रणब ने रखा 9 प्रतिशत विकास दर का लक्ष्य

उन्होंने कहा, "अगले दो तीन वर्षो में हम नौ प्रतिशत की वार्षिक विकास दर का लक्ष्य रख रहे हैं और यह दर अधिक समग्र और व्यापक होगी। हमारा देश दुनिया के सर्वाधित तेज गति से विकास करने वाले देशों में एक बना हुआ है।"
मुखर्जी ने कहा कि संतुलित विकास होने के लिए देश में कृषि विकास की दर चार प्रतिशत होनी चाहिए। चालू वित्तीय वर्ष की छमाही समीक्षा में वर्ष 2009-10 में आर्थिक विकास दर 7.75 प्रतिशत रहने के सरकारी अनुमानों का हवाला देते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि यह कहना ज्यादा बेहतर होगा कि वृद्धि दर 7.5 से आठ प्रतिशत के बीच रहेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications