निर्माण कंपनी के 4 अगवा अधिकारी मुक्त
उज्जैन 23 दिसंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के उज्जैन में जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय शहरी विकास मिशन के तहत चल रहे निर्माण कार्य में लगी एक निजी कंपनी के अगवा किए गए चार अधिकारियों को पुलिस ने मुक्त करा लिया है। पुलिस ने अपहरण के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार महाराष्ट्र की निर्माण कंपनी तापी कंस्ट्रक्शन के चार अधिकारियों को माधवनगर थाना क्षेत्र स्थित सुराना पैलेस से मंगलवार रात अगवा कर लिया गया था। अपहरण की वजह बकाया राशि को लेकर चल रहा विवाद बताया जा रहा है।
जांच अधिकारी सियाराम गूजर ने बुधवार को आईएएनएस को बताया,"जिन चार अधिकारियों का अपहरण किया गया था उन्हें धार जिले के बदनावर इलाके से मुक्त करा लिया गया है। इन अधिकारियों का अपहरण कंपनी के पूर्व ठेकेदार बाबू तथा रवि चौधरी ने किया था। दोनों का कहना है कि कंपनी पर काफी बकाया राशि है जिसका भुगतान नहीं किया गया है।"
गूजर के अनुसार चारों अधिकारियों को मुक्त कराने के साथ ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने अपहरण में प्रयुक्त की गई स्कार्पियो गाड़ी भी बरामद कर ली है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications