आंध्र की परियोजना को विश्व बैंक से कर्ज

वाशिंगटन, 23 दिसम्बर (आईएएनएस)। विश्व बैंक ने आंध्र प्रदेश में एक गरीबी उन्मूलन परियोजना को 10 करोड़ डॉलर के अतिरिक्त कर्ज की मंजूरी दी है। वर्ष 2003 में स्थापना के बाद से परियोजना ने करीब एक करोड़ ग्रामीण महिलाओं की आय बढ़ाने में मदद की है।

बैंक ने मंगलवार को कहा कि परियोजना को यह दूसरी अतिरिक्त वित्तीय मदद है और इससे परियोजना की उपलब्धियों को बढ़ाने में सहायता मिलेगी।

विश्व बैंक की छूट के साथ कर्ज उपलब्ध कराने वाली संस्था इंटरनेशनल डेवलपमेंट एसोसिएशन (आईडीए) ने कर्ज उपलब्ध कराया है। ऋण की अवधि 35 वर्ष है तथा इसे 10 वर्ष और बढ़ाया जा सकता है।

आंध्र प्रदेश ग्रामीण गरीबी उन्मूलन परियोजना का उद्देश्य सबसे निर्धन लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाना है।

भारत में विश्व बैंक के निदेशक रॉबटरे जेगा ने कहा कि परियोजना का आंध्र प्रदेश के ग्रामीण गरीबों के जीवन पर उल्लेखनीय प्रभाव पड़ा है।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण परिवारों की आय में 90 प्रतिशत के करीब वृद्धि हुई है। परियोजना का संचालन करीब 850,000 स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से होता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+