मधु कोड़ा की पत्नी विजयी, पति को दिया श्रेय
रांची, 23 दिसम्बर (आईएएनएस)। हजारों करोड़ रुपये के अवैध लेनदेन के आरोपी और झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा जगन्नाथपुर विधानसभा सीट से चुनाव जीत गई हैं।
गीता ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी सोनाराम बिरुवा को 8,000 से अधिक मतों के अंतर से पराजित किया। उन्हें कुल 28,437 मत प्राप्त हुए। उन्होंने अपनी जीत का श्रेय पति मधु कोड़ा को दिया।
उन्होंने कहा, "यह मेरे पति की विजय है। यह जनता की जीत के साथ ही मधु कोड़ा की ईमानदारी की जीत है।"
उधर, भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में बंद राज्य के पूर्व मंत्री एनोस एक्का कोलेबेरा विधानसभा सीट से चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने भाजपा के महेंद्र भगत को 7,000 से अधिक मतों से हराया। एक्का को कुल 27,327 मत हासिल हुए।
जनता दल-युनाइटेड के राज्य इकाई के अध्यक्ष जलेश्वर महतो बाघमारा विधानसभा सीट से चुनाव हार गए। उन्हें झारखण्ड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक) के दुल्लू महतो ने 10,000 से अधिक मतों से पराजित किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications