झारखण्ड में सरकार के गठन के लिए सोरेन से बात करेगी कांग्रेस

नई दिल्ली, 23 दिसम्बर (आईएएनएस)। कांग्रेस ने बुधवार को कहा कि झारखण्ड में सरकार के गठन के लिए वह झारखण्ड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) प्रमुख शिबू सोरेन के साथ वार्ता करेगी। झारखण्ड में त्रिशंकु विधानसभा की संभावना दिखाई दे रही है।

कांग्रेस महासचिव और झारखण्ड में पार्टी इकाई के प्रभारी के. केशव राव ने संवाददाताओं से कहा कि वह सोरेन से बात करेंगे।

उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी की प्राथमिकता भ्रष्टाचार के साथ कोई समझौता नहीं करने वाली एक ईमानदार और स्थिर सरकार की स्थापना करना है।

झामुमो के 17 सीटों पर आगे होने और त्रिशंकु विधानसभा में सत्ता के सूत्रधार के रूप में उभरने के बाद राव का यह बयान आया है।

उधर झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि उनकी पार्टी उसी राजनीतिक गठबंधन का समर्थन करेगी जो उनके अध्यक्ष को मुख्यमंत्री स्वीकार करेगा।

भट्टाचार्य ने रांची में आईएएनएस से कहा, "हम केवल उनका समर्थन करेंगे जो शिबू सोरेन को मुख्यमंत्री बनाए जाने का पक्ष लेंगे।"

मतगणना के ताजा रुझानों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन 18 और कांग्रेस तथा झारखण्ड विकास मोर्चा-प्रजातांत्रिक का गठबंधन 24 सीटों पर आगे है।

लालू प्रसाद यादव के राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सहित अन्य 21 सीटों पर आगे हैं। राजद अकेले सात सीटों पर आगे है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+