तेलंगाना के 100 विधायकों के इस्तीफे तैयार

राव ने कहा कि क्षेत्र के सांसद अपना इस्तीफा पत्र उनके जेब मे रखकर दिल्ली से लौटे हैं। तेलंगाना क्षेत्र से 17 सांसद हैं जबकि पूरे प्रदेश से लोकसभा के 42 सदस्य हैं। राव ने यह दावा ऐसे समय में किया है जब कांग्रेस का केंद्रीय नेतृत्व राज्य के तीनों क्षेत्रों तेलंगाना, आंध्र और रायलसीमा के नेताओं से बातचीत कर रहा है।
पृथक तेलंगाना के गठन के बारे में नौ दिसंबर की घोषणा के बाद राज्य के आंध्र और रायलसीमा क्षेत्र में जारी विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए लगता है कि सरकार इस फैसले से पीछे हट जाए। राव ने कहा कि तेलंगाना के विधायक उनसे फोन पर संकर्प बनाए हुए हैं। तेलंगाना क्षेत्र के कुल 119 विधायकों में टीआरएस के केवल 10 विधायक हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications