भयानक मुसीबत में है पाक

Farooq Abdullah
बेंगलुरू। केंद्रीय नवीन एवं अक्षय ऊर्जा मंत्री फारुक अब्दुल्ला ने कहा कि आतंकवादी हमलों की वजह से पाकिस्तान इस वक्त 'भयानक मुसीबत' में है। पाकिस्तान में इन दिनों आतंकवादी हमले आम हो गए हैं। मंगलवार को पेशावर शहर स्थित प्रेस क्लब के बाहर हुए विस्फोट में तीन लोगों की मौत हो गई।

अब्दुल्ला ने कहा, "मेरा मानना है कि पाकिस्तान इस वक्त घोर मुसीबत में है। यह भारतीय का काम नहीं है कि वह वहां की सरकार को बताए कि आतंकवाद का मुकाबला कैसे किया जाए।" अब्दुल्ला ने कहा कि उन्हें आशा है कि पाकिस्तान आतंकवाद से संबंधित समस्याओं को सुलझा लेगा। उन्होंने कहा कि जब भारत को यह अहसास हो जाएगा कि सभी कुछ सामान्य है तो दोनों देशों के बीच वार्ता प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

अब्दुल्ला ने कहा, "जब भारत को यह अहसास हो जाएगा कि पाकिस्तान अपनी जमीन का प्रयोग भारत के खिलाफ आतंकी कार्रवाई के लिए नहीं दे रहा है और जब वह मुंबई हमले के साजिशकर्ताओं के खिलाफ आरोपपत्र दायर करेगा तो ही दोनों मुल्कों के बीच वार्ता शुरू हो सकेगी।"

जम्मू एवं कश्मीर से भारतीय सेना द्वारा दो डिवीजनों को वापस करने के फैसले का मंत्री ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि जम्मू एवं कश्मीर की स्थिति में काफी सुधार हुआ है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+