राहुल को मंत्री बनाना चाहते हैं मनमोहन

मंगलवार को एक टीवी चैनल से बातचीत में मनमोहन सिंह ने कहा कि राहुल गांधी ने अपने आपको हर क्षेत्र में साबित किया है, लिहाजा वे अगर मंत्री बनें तो अच्छा होगा। प्रधानमंत्री ने बताया कि उन्होंने कई बार राहुल गांधी से मंत्री बनने के लिए आग्रह किया, लेकिन वे नहीं माने।
गौरतलब है कि अमेठी से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी इस समय उन राज्यों पर फोकस कर रहे हैं, जहां पिछले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के परिणाम काफी खराब रहे। राहुल गांधी उन राज्यों में कांग्रेस की सांख मजबूत करने में जुटे हुए हैं। इनमें सबसे ऊपर उत्तर प्रदेश है।
इसके अलावा एक टीवी चैनल ने राहुल गांधी को 'पॉलिटीशियन ऑफ द ईयर" के पुरस्कार से भी नवाजा है।












Click it and Unblock the Notifications