भारत-पाक बॉर्डर पर भीषण गोलीबारी

पाक की ओर से फिर गोलीबारी: भारत

बीनू जोशी

बीबीसी संवाददाता, जम्मू

भारत का कहना है कि भारत प्रशासित जम्मू कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी हुई है. भारतीय अधिकारियों का कहना है कि ये गोलीबारी रामगढ़ क्षेत्र में हुई और ये चरमपंथियों को घुसपैठ कराने की कोशिश थी.

सीमा सुरक्षा बल के उपमहानिदेशक जे बी संगवान ने बीबीसी को बताया कि जम्मू से 45 किलोमीटर दूर दक्षिण पश्चिम में कांगराल चौकी के नजदीक सोमवार को देर शाम गोलीबारी की गई. उनका कहना था,'' हम अभी इस बात को नहीं कह सकते कि पाकिस्तानी रेंजर्स ने ये फ़ायरिंग थी अथवा चरमपंथी घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे थे.'' जेबी संगवान ने बताया कि बीएसएफ़ ने जवाबी गोलीबारी की और ये देर रात तक चल रही थी.

उनका कहना था,'' हम दावे से ये नहीं कह सकते हैं कि चरमपंथी घुसपैठ करने में सफल रहे. स्थितियाँ मंगलवार सुबह तक स्पष्ट हो पाएँगी.'' इस क्षेत्र में सेना और पुलिस को सतर्क कर दिया गया है.

इसके पहले शनिवार को अंतरराष्ट्रीय सीमा पर फ़ायरिंग में बीएसएफ़ का एक सैनिक मारा गया था और दो घायल हो गए थे. पिछले महीने इसी क्षेत्र में बीएसएफ़ के एक डीआईजी जब मुआयना करने गए थे तो वो एक धमाके में मारे गए थे. नवंबर, 2003 से भारत और पाकिस्तान सीमा पर संघर्षविराम के लिए राज़ी हुए थे. लेकिन बीच-बीच में गोलीबारी की घटनाएँ भी होती रहती हैं.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+