अंतरिक्ष यान 'सोयूज' रवाना

समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के मुताबिक अंतरिक्ष यान 'टीएमए-17' को कजाकिस्तान में बैकोनूर अंतरिक्ष केंद्र से प्रक्षेपित किया गया और यह निर्धारित समय पर 'सोयूज-एफ जी' से अलग हो गया।
इस अंतरिक्ष यान में तीन अंतरिक्ष यात्री- रूस के ओलेग कोतोव, नासा के टिमोथी क्रीमर और जापान के सोइची नागुची सवार हैं। इस समय अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री जैफ विलियम्स और रूसी अंतरिक्ष यात्री मक्सिम सुराएव मौजूद हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications