गूगल के क्रोम का ध्यान स्पीड पर

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार गूगल का ध्यान सबसे अधिक स्पीड पर है। वह ब्राउजर प्रयोक्ता को कम समय में अधिक से अधिक सुविधा देना चाहता है।
जर्मनी की पत्रिका 'चीप' के अनुसार क्रोम को सफलता उसके स्पीड की वजह से मिल रही है। पत्रिका ने कहा कि स्पीड के कारण ही यह इंटरनेट एक्सप्लोरर और फायरफॉक्स को टक्कर दे रही है।
स्पीड के अलावा क्रोम की एक बड़ी खासियत यह है कि यदि आप एड्रेस बार में सिर्फ ओलंपिक डालते हैं तो वह उससे संबंधित वेबसाइट खोल देगा। साथ ही अधूरे और गलत पते को फिर से खोजने की भी सुविधा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications