निम्स में मिले कांग्रेसी सांसद राजगोपाल

उद्योगपति सांसद राजगोपाल ने पुलिस को चकमा देते हुए एक ऑटो रिक्शा में सवार होकर एक सुनसान द्वार से निम्स में प्रवेश किया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वह सबसे पहले अस्पताल के आपातकालीन सेवा विभाग में दाखिल हुए।
प्रस्तावित तेलंगाना राज्य के विरोध में अनशन पर बैठे राजगोपाल विजयवाड़ा के अस्पताल से रविवार रात नाटकीय ढंग से गायब हो गए थे। माना जा रहा है कि वह सोमवार सुबह हैदराबाद पहुंचे।
इससे पहले पुलिस महानिदेशक आर.आर.गिरीश कुमार ने लापरवाही बरतने के लिए पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। विजयवाड़ा के पुलिस आयुक्त की रिपोर्ट मिलने के बाद राज्य पुलिस प्रमुख ने एक सहायक पुलिस आयुक्त, दो इंस्पेक्टरों और सब इंस्पेक्टरों को निलंबित किया।
राजगोपाल को तलाशने के लिए आंध्र प्रदेश पुलिस ने सोमवार को कई जिलों में सघन तलाशी अभियान आरंभ किया था। इस घटना को देखते हुए मुख्यमंत्री के.रोसैया ने एक उच्चस्तरीय बैठक भी बुला दी थी।
विजयवाड़ा से ही सांसद राजगोपाल रविवार रात सरकारी अस्पताल के आसपास तैनात 300 पुलिसकर्मियों को चकमा देकर गायब हो गए। आंध्र प्रदेश के प्रस्तावित विभाजन के विरोध में वह पिछले छह दिनों से अनिश्चितकालीन अनशन पर हैं। राजगोपाल को पुलिस ने अनशन शिविर से गिरफ्तार कर शनिवार को अस्पताल में भर्ती कराया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications