तेलंगाना मसला जल्‍द हल होगा: पीएम

Manmohan Singh
नई दिल्‍ली। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा है कि तेलंगाना का मसला लगभग हल हो चुका है। मंगलवार तक इस पर निर्णय भी ले लिया जाएगा।

यह बात आंध्र प्रदेश से सांसद केएस राव ने मीडिया से बातचीत में कही। उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री जानते हैं कि तेलंगाना एक गंभीर मुद्दा है। वे अपने सहयोगियों से इस पर बातचीत कर रहे हैं। उम्‍मीद है कल तक इस पर निर्णय ले लिया जाएगा।

सांसद ने कहा, "हमने प्रधानमंत्री से मिलकर आंध्र प्रदेश की वर्तमान परिस्थितियों को उनके समक्ष रखा। यह भी बताया कि दिन प्रतिदिन स्थिति गंभीर होती जा रही है। सरकार जल्‍द से जल्‍द स्थिति को नियंत्रित करना चाहती है। हमने प्रधानमंत्री से अपील की है कि वे जल्‍द तेलंगाना पर कोई निर्णय सुनाएं।"

राव ने बताया कि प्रधानमंत्री से मिलने गए सांसदों में पनाबाका लक्ष्‍मी और सुबीरामी रेड्डी भी शामिल थे। उन्‍होंने बताया कि गृहमंत्री की घोषणा के बाद से रायलसीमा के लोग यही मान रहे हैं कि तेलंगाना के गठन का कार्य शुरू हो गया है। इसी कारण कई जगह तेलंगाना के विरोध में प्रदर्शन तेज हो गए हें।

वहीं तिरुपति से कांग्रेस के सांसद चिंता मोहन के मुताबिक प्रधानमंत्री ने कहा है कि तेलंगाना पर तभी निर्णय लिया जाएगा, जब वहां शांति व अमन कायम होगा। उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री राज्‍य में तत्‍काल शांति चाहते हैं, ताकि मसले को जल्‍द से जल्‍द सुलझा लिया जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+