दिल्ली में मौसम का सबसे ठंडा दिन
मौसम विभाग ने तापमान गिरने की वजह देश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और उत्तर के मैदानी इलाकों में सर्द हवाएं चलना बताया है।
दिल्ली का न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से कम है। यहां सुबह 6.30 पर कोहरा छाये रहने की वजह से दृश्यता 500 मीटर तक ही रह गई थी। वैसे इसकी वजह से इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कोई उड़ान बाधित नहीं हुई।
भारतीय मौसम विभाग के अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, जम्मू एवं कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी की वजह से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट की संभावना है। अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications