भाजपा सांसद का निधन, राज्यसभा स्थगित

इससे पहले माना जा रहा था कि सोमवार को राज्यसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी जाएगी लेकिन अब मंगलवार को भी सदन की कार्यवाही होगी, जिसमें कोपेनहेगन जलवायु परिवर्तन शिखर सम्मेलन से लौटे प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह बयान देंगे।
सोमवार को कार्यवाही स्थगित करने से पहले सभापति हामिद अंसारी ने दिवंगत सदस्य को श्रद्धांजलि अर्पित की। राज्यसभा को मंत्रियों के वेतन व भत्ते संबंधित विधेयक और उच्च न्यायलय में वाणिज्य विभाग के गठन संबंधी विधेयक को पारित करना है। लोकसभा में ये दोनों विधेयक पारित हो चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications