पश्चिम बंगाल में राजनीतिक संघर्ष, 4 मरे

पुलिस ने बताया कि इन संघर्षो में कांग्रेस के दो, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के एक और तृणमूल कांग्रेस के एक कार्यकर्ता की मौत हो गई। उत्तरी दिनाजपुर जिले के इस्लामपुर में संघर्ष में कांग्रेस के एक समर्थक की मौत हो गई। जबकि दक्षिणी 24 परगना में माकपा कार्यकर्ता मारा गया।
24 परगना जिले के हब्रा में कांग्रेस कार्यकर्ता और तृणमूल समर्थक की अज्ञात बंदूकधारियों ने हत्या कर दी। इसके बाद इलाके में हिंसा भड़क उठी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications