मकाउ में चीनी शासन के 10 साल पूरे, कई कार्यकर्ताओं को रोका

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार हांगकांग के तीन कार्यकर्ताओं ने बताया कि रविवार को मकाउ पहुंचने पर आव्रजन अधिकारियों ने उनको हिरासत में लिया और दुर्व्यवहार किया।

एक कार्यकर्ता ने समाचार पत्र 'साउथ चाइना मार्निंग पोस्ट' को बताया कि उसे एक घंटे हिरासत में रखा गया और हांगकांग की नौका में बैठाने से पहले धक्का दिया गया तथा मारपीट की गई।

रविवार को मकाउ के नए नेता फर्नाडो चुई को चीनी राष्ट्रपति हू जिंताओ ने शपथ दिलाई। इस अवसर पर मकाउ पहुंचने का प्रयास कर रहे हांगकांग के दो पत्रकारों और दर्जनों राजनीतिक कार्यकर्ताओं को पहले ही बाहर निकाला जा चुका था।

अपने भाषण में जिताओ ने राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लागू करने के लिए मकाउ की प्रशंसा की। लोकतंत्र समर्थक भारी प्रदर्शनों के बाद हांगकांग से इस कानून को हटा लिया गया था।

पहले पुर्तगाल का उपनिवेश रहा मकाउ वर्ष 1999 में चीन के शासन में आया। यह राजनीतिक रूप से हांगकांग की अपेक्षा चीन के नजदीक है। यहां राजनीतिक प्रदर्शन दुर्लभ हैं और लोकतंत्र समर्थक आंदोलन भी मजबूत नहीं है।

करीब 450,000 लोगों का यह क्षेत्र दुनिया का सबसे अधिक मुनाफे वाला जुआ क्षेत्र बन गया है। वर्ष 2003 में कैसिनो उद्योग को विदेशी निवेशकों के लिए खोलने के बाद से यहां लास वेगास से भी अधिक पैसा आने लगा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+