दिनाकरन मामले को जाति आधार पर नहीं देख रही है कांग्रेस : सिंघवी
कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक सिंघवी ने कहा कि संवैधानिक प्रक्रिया में राजनीतिक हित नहीं साधने चाहिए। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी इस मसले को जाति, समुदाय या क्षेत्रीय आधार पर नहीं देख रही है।
कांग्रेस ने शनिवार को कहा था कि न्यायाधीश के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर अभी उसने अपना रूख तय नहीं किया है।
दलित समुदाय से जुड़े कांग्रेस के कुछ सांसदों ने कहा है कि वे प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलकर आग्रह करेंगे कि दिनाकरन के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव का विरोध किया जाए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications