गोरखालैंड पर त्रिपक्षीय वार्ता शुरू
स्थानीय मेफेयर होटल में सुबह 11 बजे बैठक की शुरुआत हुई। बैठक में केंद्रीय दल का नेतृत्व गृह सचिव जी.के.पिल्लई और छह सदस्यीय राज्य सरकार के दल का नेतृत्व मुख्य सचिव अशोक मोहन चक्रवर्ती ने किया।
जीजेएम के 16 सदस्यीय दल का नेतृत्व पार्टी महासचिव रोशन गिरी कर रहे हैं। बैठक में केंद्र सरकार द्वारा नियुक्त वार्ताकार लेफ्टिनेंट जनरल विजय मदान भी उपस्थित थे।
पुलिस सूत्रों के अनुसार बैठक के मद्देनजर पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। जहां जीजेएम पृथक गोरखालैंड की मांग कर रहा है वहीं एक अन्य संगठन 'आमरा बंगाली, बांग्ला भाषा ओ भाषा बचाओ समिति' इसका विरोध कर रही है।
सिलिगुड़ी के मैदानी इलाके में इस सगंठन के सदस्य रविवार से अनशन पर हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications