सू ची ने न्यायालय से याचिका स्वीकार करने को कहा
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार सू ची के वकीलों में से एक नयान विन ने न्यायालय में प्रवेश करने से पहले कहा, "मेरी मुवक्किल आंग सान सू ची दोषी नहीं हैं।"
यंगून की इनसेइन जेल में गठित एक अदालत ने 11 अगस्त को सू ची को नजरबंदी के नियमों का उल्लंघन का दोषी ठहराते हुए तीन वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई थी।
म्यांमार के सैनिक शासक सीनियर जनरल थान श्वे ने इस सजा को तुरंत घटाकर 18 महीने की नजरबंदी में बदल दिया।
सू ची ने अदालत के इस फैसले का चुनौती दी और 13 नवंबर को सर्वोच्च न्यायालय में अपील दर्ज कराई। न्यायालय सोमवार को फैसला करेगा कि मामले को स्वीकार किया जाए या नहीं।
नोबेल पुरस्कार विजेता को एक अमेरिकी नागरिक जॉन येट्टाव को मई में यंगून की इनया झील के किनारे स्थित अपने आवास तक तैरकर आने की अनुमति देने का दोषी ठहराया गया। उनके इस कार्य को नजरबंदी नियमों का उल्लंघन ठहराया गया।
येट्टाव (53 वर्ष) को सात वर्ष की कैद की सजा दी गई लेकिन शीघ्र ही उसे देश छोड़ने की अनुमति मिल गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications