अमेरिका के पूर्वी तट से बर्फ हटाने का कार्य जारी
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार बर्फीले तूफान की वजह से कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई। देश में वर्ष 1932 के बाद के अब तक सबसे भीषण बर्फीले तूफान की वजह से सामान्य जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।
बर्फीले तूफान से पहले फ्लोरिडा में तेज बारिश भी हुई। वाशिंगटन, बाल्टीमोर, फिलाडेल्फिया, न्यूयार्क और बोस्टन में 60 सेंटीमीटर तक बर्फबारी हुई।
बर्फबारी की वजह से यातायात सेवा प्रभावित हुआ। सड़कों पर बर्फ की मोटी परत की वजह से सैकड़ों वाहनचालक रास्ते में फंस गए। 1,600 से अधिक उड़ाने रद्द भी करनी पड़ीं।
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आगामी हफ्तों में ठंड बढ़ने की संभावना है साथ ही शुक्रवार तक कुछ और इलाकों में बर्फबारी हो सकती है।
अमेरिकी सरकार ने सोमवार को सभी कार्यालयों को बंद रखने का आदेश दिया है ताकि बर्फ की परतों को हटाया जा सके।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications