प्रधानमंत्री मंगलवार को दे सकते हैं तेलंगाना पर बयान
तटीय आंध्र और रायलसीमा क्षेत्रों के कांग्रेसी सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को प्रधानमंत्री से मिला था और उसने राज्य के प्रस्तावित विभाजन पर अपनी आपत्ति से उन्हें अवगत कराया था।
प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने वाले के.सम्बाशिवा राव ने प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद संवाददाताओं को बताया कि प्रधानमंत्री ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि वह मंगलवार की शाम तक इस मुद्दे पर कोई बयान देंगे।
राव ने कहा, "हम उम्मीद करते हैं कि प्रधानमंत्री का बयान राज्य के सभी तीनों क्षेत्रों के लोगों को स्वीकार्य होगा।"
प्रतिनिधिमंडल में केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री पानाबाका लक्ष्मी, राज्यसभा सदस्य के.वी.पी.रामचंद्र राव और तिरुपति के सांसद चिंता मोहन शामिल थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications