बस-ट्रक की टक्कर में 19 की मौत
गुना पुलिस कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम आगरा-मुम्बई राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुंभराज से गुना आ रही यात्री बस की विपरीत दिशा से आ रही ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 19 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में घायल 20 लोगों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
गुना के कलेक्टर एम. सी. गुप्ता ने आईएएनएस को बताया कि घायलों के उपचार के बेहतर प्रबंध किए जा रहे हैं। इस हादसे में अब तक 19 लोगों की मौत हो चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications