कैदियों की अदला-बदली के लिए इजरायली मंत्रिमंडल की बैठक
जेरूसलम, 21 दिसम्बर (आईएएनएस)। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू हमास के साथ कैदियों की अदला-बदली के सौदे पर चर्चा के लिए आंतरिक मंत्रिमंडल की बैठक बुलाने की तैयारी में हैं।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार पिछले तीन वर्षो से हमास की कैद में रखे गए इजरायली सैनिक गिलाद शालित की रिहाई के बदले इजरायल सैकड़ों फिलीस्तीनी कैदियों को रिहा करेगा।
शालित के पिता ने कहा कि उनके बेटे की रिहाई पर सौदेबाजी ऐसे स्थान पर पहुंच गई है जहां से वापस लौटने का कोई रास्ता नहीं है, इसके बावजूद इजरायल के एक अधिकारी ने समाचार चैनल 2न्यूज को बताया कि सौदेबाजी अभी पूरी नहीं हुई है।
समाचार चैनल के अनुसार वार्ता में इस बात को लेकर गतिरोध है कि रिहा किए गए कैदी वापस वेस्ट बैंक के अपने घरों को लौट पाएंगे या फिर उन्हें हमास के कब्जे वाले गाजा पट्टी इलाके में निर्वासित किया जाएगा।
उम्मीद है कि सात सदस्यों वाला आंतरिक मंत्रिमंडल रविवार शाम को शालित की रिहाई पर चर्चा करेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications